फेसबुक के बारे में रोचक तथ्य अभिषेक यादव उत्तम।

– फेसबुक के बारे में रोचक तथ्य
अभिषेक यादव उत्तम।।।🌷🌷🌹🌹🌹🌹🌺
Facebook, मानो तो आज की सबसे अहम जरूरत। कई लोग तो अपना पूरा दिन फेसबुक में ऑनलाइन रहते हुए बिता सकते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गई है। हम आस-पास ऐसे लोग भी देखते है जो फेसबुक के बिना नही रह सकते। फेसबुक की शुरूआत आज ही के दिन 4 फरवरी 2004 को की गई थी। आप चाहे Daily Facebook use करते हो लेकिन हम फेसबुक से जुड़े ऐसे रोचक तथ्य(Facebook in Hindi) बताएंगे जो आपको Facebook पर भी मिलने मुश्किल हैं.

1. मार्क जुकरबर्ग को सैलरी के तौर हर साल एक डॉलर मिलता है।

2. Facebook वेबसाइट सिर्फ हिंदी और इंग्लिश और कुछ चुनिंदा भाषाओं में ही नहीं Facebook पेज को यूजर्स अपनी सुविधा के हिसाब से 70 अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

3. फेसबुक के नीले रंग में रंगे होने के पीछे सीधा-सा कारण है। इसके फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का कलर ब्लाइंड होना। उन्हें हरे और लाल रंग में अंतर पता नही लगता।

4. Facebook की प्राइवेसी सेटिंग्स के कारण हर यूजर को ब्लॉक करने की सुविधा दी गई है, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि आप चाहें तो भी Facebook से मार्क जुकरबर्ग को ब्लॉक नहीं कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करने की कोशिश करेंगे तो Facebook की तरफ से एक एरर मैसेज दिखेगा।

5. Facebook पर 83 प्रतिशत वेश्याओं के फैन पेज बने हुए हैं।

6. अगर आप Facebook अकाउंट लाॅग इन करके Internet पर कोई और काम करते है तो भी Facebook आपकी सभी गतिविधी रिकार्ड कर रही है।

7. मार्क ने Facebook के ‘लाइक’ (Like) बटन का नाम पहले ‘ऑसम’ (Awesome) रखने का डिसीजन लिया गया था। लेकिन मार्क की किसी ने एक न सुनी।

8. Facebook पर कई फीचर्स की तरह एक Poke भी है। लेकिन अगर आप किसी से इसका मतलब पूछेंगे तो शायद ही कोई इसका मतलब बता पाए। क्योंकि खुद फेसबुक ने भी इसका कोई मतलब या इसका काम तय नहीं किया है। लेकिन इसका ज्यादा प्रयोग करने पर आप ब्लाॅक हो सकते है।

9. सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन पूरी दुनिया में जितने लोग इंटरनेट पर हैं उनमें से पचास प्रतिशत लोग Facebook से जुड़े हुए हैं।

10. अगर Facebook का Server Down हो जाए तो इसे हर मिनट 25 हजार डॉलर का नुकसान होगा।

11. Yahoo व MTV ने एक करोड़ डॉलर में इस साइट को खरीदना चाहा तो मार्क ने कहा? पहले मैं सूचना आदान-प्रदान का खुला वैश्विक प्लेटफॉर्म बना लूं फिर मुनाफे के बारे में विचार करूंगा।

12. शायद आपको यह जानकर हैरानी हो लेकिन Facebook का एडिक्शन एक बीमारी का रूप लेता जा रहा है। दुनियाभर में हर उम्र के लोग Facebook एडिक्शन डिसऑर्डर यानी Facebook की लत से जूझ रहे हैं। इस बीमारी का संक्षिप्त नाम FAD है। इस वक्त दुनिया में लगभग 35 करोड़ लोग FAD से ग्रसित हैं।

13. यदि फेसबुक एक देश होता तो दुनिया में यह पांचवां सबसे बड़ा देश होता जिसका नंबर चीन, भारत, अमेरिका, और इंडोनेशिया के बाद आता।

14. Facebook पर रोजाना 6 लाख के करीब हैकर्स अटैक होते है।
15. दिसम्बर 2009 में Facebook ने privacy setting में कुछ बदलाव किये थे जिसके बाद जुकरबर्ग की एक तस्वीर जिसमे वह टेडी बीअर पकडे हुए है पब्लिक हो गयी थी।

16. Facebook हर महीने 3 करोड़ डॉलर सिर्फ hosting पर ही खर्च करता है

17. 2009 में Whatsapp के को-फाउंडर ब्रायन ऐक्टन को Facebook ने जॉब देने से मना कर दिया था।

18. 2011 में अमेरिका में Facebook तलाक का सबसे बड़ा कारण बनी थी। अमेरिका में हर 5 में से एक शादी के टूटने की वजह कहीं ना कहीं फेसबुक से जुड़ी रहती है।

19. शायद आपको ना पता हो, लेकिन Facebook ग्लोब (नोटिफिकेशन टैब) यूजर्स की लोकेशन के हिसाब से बदल जाती है।

20. फेसबुक प्रोफाइल पर मार्क जुकरबर्ग के पेज तक पहुंचने का एक खास शॉर्टकट भी है। अगर आप Facebook के URL के आगे नंबर 4 लिख देंगे तो आपका ब्राउजर सीधे मार्क जुकरबर्ग के पेज तक ले जाएगा।

21. 2011 में Facebook की मदद से ही Iceland का संविधान लिखा गया था।

22. आपने जिस डाटा को Facebook पर टाइप तो किया लेकिन उसे कभी पोस्ट नहीं किया क्या आप सोच सकते हैं कि उस डाटा को कोई कभी पढ़ सकता है। जी हां, Facebook ने एक स्पेशल टीम बनाई है जो ऐसे डाटा को एनालाइज करती है जो आपने टाइप तो किया लेकिन कभी पोस्ट नहीं किया।

23. अगर आपको घर बैठे-बैठे पैसे कमाने हैं तो Facebook को हैक कर लीजिए। जी हाँ, 500 डॉलर्स की राशि हर उस इंसान को दी जाती है जो फेसबुक को हैक कर सके। अगर आप Facebook की किसी गलती को भी पकड़ लेते हैं तो भी आप इनाम के हकदार होंगे।

24. 5% ब्रिटिश सेक्स करते समय भी Facebook यूज करते है।

25. इस वक़्त Facebook पर 30 मिलियन मरे हुए लोग है ! यदि किसी Facebook user कि मृत्यु हो जाती है तो क्या उसकी फेसबुक प्रोफाइल ऐसे ही चलती रहती है ? जी नहीं ! यदि हमारी जान पहचान में किसी कि मृत्यु हो जाति है तो हम Facebook को रिपोर्ट कर उस प्रोफाइल को फेसबुक पर एक स्मारक (memorialized account) का रूप दिलवा सकते है !

फेसबुक के इंडियन FACTS

* सबसे ज्यादा फेक अकाउंट्स बनाते हैं भारतीय–
Facebook की तरफ से नवंबर में एक रिपोर्ट जारी की गई थी। इस रिपोर्ट में कंपनी का कहना था कि 14.3 करोड़ अकाउंट्स फेक होते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा फेक अकाउंट भारत से बनाए जाते हैं।
* फेसबुक पर पहली भारतीय–
फेसबुक से जुड़ने वाली पहली भारतीय मूल की महिला थी शीला तंद्राशेखरा क्रिश्नन।
* फेसबुक की पहली महिला इंजीनियर–
Facebook पर काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर है रुचि सांघवी (RUCHI SANGHVI) रुचि ने ही फेसबुक पर न्यूज फीड का आइडिया दिया था। Facebook का न्यूज फीड सबसे विवादास्पद होने के साथ साथ Facebook का सबसे लोकप्रिय फीचर भी है।

सपनों के बारे में 25 ग़ज़ब रोचक तथ्य,

जय माता जगदम्बे।।।

सपनों के बारे में 25 ग़ज़ब रोचक तथ्य, Facts about Dream in Hindi

अभिषेक सिंह यादव उत्तम।
आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग मे ।।।।।,💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐🎂🎂🌐🌐🌐🌎🌏🌍🏆🎖🏆🎖📞➡➡➡➡➡↗⬆⬆⬆⬆⬆⬆🌷🌼🌷🌼🌷🌼🌼🌹🌹🌹🌹🌹🌺🏵♠♠♠♠♠➡➡➡➡➡

हर कोई सपने देखता हैं कोई दिन में सपने देखता है तो कोई रात में सपने देखता हैं. आज हम आपको सपनों से जुड़े ऐसे ग़ज़ब रोचक तथ्य बताएंगे, जिन्हें पढ़कर आपकी नींद उड़ जाएगी.
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
1. आपको कभी भी यह बात याद नहीं रहेगी, कि सपना शुरू कहा से हुआ था.

2. जिसका IQ जितना ज्यादा होगा, उसे उतने ही ज्यादा सपने आएगा.

3. छोटे बच्चों को पहले 3-4 साल तक सपने नहीं आते.
🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🍃🍂🍁🌴🍁🍀🌲🌳🌴
4. सपनों के ऊपर सबसे पहली किताब इजिप्ट में लिखी गई थी यह लगभग 4000 ईसा पूर्व पहले लिखी गई.➡➡➡➡➡➡➡

5. जन्म से अंधे लोगों को भी सपने आते हैं, वो अपने सपनों में सुगंध और दुर्गंध महसूस करते हैं या फिर उन्हें आवाजें सुनाई देती हैं.
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌼🌻🌺
6. जब आप सपने देखते हैं तो आपका शरीर पक्षाघात की स्थिति में पहुंच जाता है और कुछ भी करने में असमर्थ होता हैं. कई बार तो आप हिल-डुल भी नहीं पाते. आपको ऐसा लगता है कि सब सच में हो रहा हैं पर असल में आप सपना देख रहे होते हैं.
➡🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌷
7. कई लोग सोचते हैं कि दिमाग थक जाता है लेकिन लेकिन ऐसा नहीं है यह सोते समय, जगे हुए की तुलना में और ज्यादा तेजी से काम करता हैं.

8. हमारा दिमाग कोई भी नया चेहरा नहीं बना सकता, इसलिए हम सपनों में उन्हीं लोगों को देखते हैं जो हमने असल जिंदगी में देखे हैं.🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌻🌻🌺🌹🏵🌹

9. जो लोग सपने नहीं देखते, उन्हें “Personality Disorders” नामक बीमारी होती हैं.
🌷🌷🌷🌼🌻🌺🌹🌹🌻🌻🌼🌷
10. यदि आप किसी के बारे में जागते हुए भी सपने देखते हैं तो इसका मतलब हैं आप उसे मिस कर रहे हैं.

11. जागने के 10 मिनट के अंदर ही हम 90% सपने भूल जाते हैं.🌷🌼🌻🌺🌹🌷🌷🌸🌸💐

12. बहुत से लोगों का मानना है कि सुबह के सपने सच होते हैं लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि जो सपने में देखा है वही भविष्य में घटित हो गया हो.

13. जब तक रंगीन टीवी नहीं आए थे, तब अधिकतर लोगों को सपने भी ब्लैक एंड वाइट ही आते थे.

14. कुछ लोगों को नींद में चलने की बीमारी होती है जिसे “Sleep Walking” कहते हैं. यह एक मनोवैज्ञानिक बीमारी है यदि सही समय पर ठीक से नींद ली जाए तो यह बीमारी होने की संभावना ना के बराबर होती हैं.🌼🌼🌺🌹🌺🌹

15. जब हम कोई सपना देखते हैं वह हमें उससे नहीं पता होता है कि हम जो देख रहे हैं वह एक सपना है तो उस चीज को “Lucid Dream” बोलते हैं. इस दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो Lucid Dream को कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे अपनी मर्जी से सपने में उड़ना या time travel करना. (LIKE ME).🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

16. इसका कोई वैज्ञानिक प्रूफ तो नहीं है लेकिन हम एक ही समय में या तो खर्राटें मार सकते हैं या फिर सपने देख सकते हैं दोनों काम एक साथ नहीं कर सकते.

17. सिर्फ इंसान ही नहीं जानवर भी सपने देखते हैं. कई बार अपने पालतू जानवर को सोते हुए देखिए, यदि वह अपने पंजे हिला रहा है तो समझ लिजिए कि सपना देख रहा हैं.

18. मैनें सपने में मकड़ी खाई.. ये एक झूठ हैं क्योकिं सपने में मकड़ी खाने के चांस 0% हैं.
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
19. कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका आविष्कार सपने की वजह से हुआ. एलियास होवे ने सिलाई मशीन की खोज सपने में देख कहीं की थी, उन्होंने अपने सपने में खुद को आदिवासियों की कैद में देखा था जो उन्हें जलाने वाले थे. आदिवासी अपने हथियारों को अजीब तरह से सिल रहे थे. इससे एलियास को सिलाई मशीन की तकनीक समझ में आ गई. जैसे:- C6H6 रसायनिक फार्मूला, D.N.A की खोज आदि.🌷🌷🌷🌷🌷🌷

20. सपनों में कुछ भी पढ़ नहीं सकते, यहां तक कि सपने में दिख रही घड़ी में समय देखना भी बेहद मुश्किल होगा.

21. सबसे लंबा सपना सुबह आता है लगभग 35 से 40 मिनट का और हम सोते समय हर डेढ़ घंटे में एक सपना जरुर देखते हैं.

22. एक व्यक्ति अपने जीवन में लगभग 6 साल सपने देखने में बिताता हैं.🌷🌷🌷🌷

23. यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से सिगरेट छोड़ने की कोशिश कर रहा है तो उसे गंभीर सपने आने लगते हैं.
🌼🌻🌺🌹🏵🌷🌷🌷🌷🌷🌷
24. कई बार क्या होता है कि रात में स्वप्नदोष हो जाता है ऐसा तब होता है जब हम नींद में कोई सेक्सी सपना देखते हैं आपकी जानकारी के लिए बता दे कि स्वप्नदोष होने के बाद ही हमारी आंखें खुलती है जबकि हमें पहले पता होता है कि स्वप्नदोष हो रहा हैं. अगर समय-समय पर हस्तमैथुन कर लिया जाए तो स्वप्नदोष होने के चांस थोड़े कम होते हैं रात में गर्म दूध पीने से इसके होने की संभावना बढ़ जाती हैं.

25. अगर आप किसी सपने से जाग गए हैं, वापस उस सपने को देखना चाहते हैं, तो जल्दी से अपनी आंखें बंद करके सो जाइए बिल्कुल सीधे होकर. बहुत ज्यादा चांस है कि आपका सपना वहीं से शुरु हो जाएगा. यह तरीका हर बार काम नहीं करता.
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

सांपो से जुड़े ये 15 अद्भुत रहस्यl . Must read.

सांपो से जुड़े ये 15 अद्भुत रहस्यl

.by.Abhishek singh yadab uttamपुराण सनातन धर्म के ग्रंथ हैं, जो बेहद प्राचीन हैं।  हमारे प्राचीन ग्रंथों में से एक ‘भविष्य पुराण’ में सांपो से जुडी कई आश्चर्यजनक बातें बताई गई है। आज हम अपने पाठकों को भविष्य पुराण में दर्ज वो सब बातें  बता रहे है।

1. भविष्य पुराण में बताया गया है कि नागों के प्रजनन का समय ज्येष्ठ और आषाढ़ मास होता है। इन दिनों नाग मैथुन करते हैं। यानी यह महीना सांपों के गर्भ धारण का समय है।

2. वर्षा ऋतु के चार महीने तक सार्पिनी गर्भ धारण करती है और कार्तिक के महीने में सर्पिनी प्रसव करती है यानी अंडे देती है।

3. गर्भवती नागिन एक बार में दो सौ चालीस अंडे देती है।

4. नाग अपने अंडों को स्वयं खा जाता है। ईश्वरीय कृपा से जो अंडे बच जाते हैं उनसे नागों का वंश आगे बढ़ता है।

5. सोने के समान आभा वाले अंडे से नाग का जन्म होता है।

6. लंबी रेखाओं से युक्त अंडों से नागिन उत्पन्न होती है।

7. पुराण के अनुसार नागों में भी नपुंसक पैदा होते हैं। इनके बारे में बताया गया है कि ललिमा युक्त अंडे से जन्म लेने वाले नाग नपुंसक होते हैं।

8. अंडे से बाहर आने के केवल सात दिन बाद संपोलों का रंग काला हो जाता है।

9. अंडे से बाहर आने के 21 दिन बाद नाग के विषदंत आ जाते हैं और 25 दिन बाद नागों में किसी के प्राण छीनने की क्षमता आ जाती है।

10. नाग दीर्घायु होते हैं। अगर यह अकाल मृत्यु से बच जाए तो यह 120 वर्ष तक जीवित रह सकते है।

11. जो सांप समय से पहले जन्म ले लेते हैं उनका विष मंद होता है और उनकी आयु भी कम होती है।

12. मनुष्य की तरह सांप के भी बत्तीस दांत होते हैं। इनके चार विषैले दाढ़ होते हैं जिनके नाम हैं मकरी, कराली, कालरात्री और यमदूती।

13. सांप जब किसी को काटकर पूरा विष उगल देता है तब पेट के बल उलट जाता है। इस प्रकार से सांप जिसे काट लेता है उसका जीवित बचना बड़ा कठिन होता है।

14. सांप के दो सौ चालीस सूक्ष्म पैर होते हैं इसलिए दिखाई नहीं देते। चलते समय यह पैर बाहर निकल आते हैं अन्य समय शरीर में प्रविष्ट कर जाते हैं।

15. भविष्य पुराण के अनुसार सर्प के काटने से जिनकी मृत्यु होती है वह वह अधोगति को प्राप्त करते हैं और अगले जनम में बिना विष वाले सांप होते हैं।
Jai hind.vande mataram.

Sanskarit bhasha K adbhut fact. Must read.

      BY ABHISHEK YADAV UTTAM.संस्कृत संसार की सबसे प्राचीन भाषा है। यह सभी भाषाओं की जननी मानी जाती है।  इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। संस्कृत में हिन्दु धर्म से संम्बंन्धित सभी धर्मग्रन्थ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म और जेन धर्म के भी कई महत्वपूर्ण ग्रंन्थ संस्कृत में लिखे गए हैं।आइए हमारी इस उन्नत भाषा के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानते हैं-

1. 1987 में अमरीका की फोब्र्स पत्रिका के अनुसार संस्कृत कंप्युटर प्रोग्रामिंग के लिए सबसे अच्छी भाषा है। क्योंकि इसकी व्याकरण प्रोग्रामिंग भाषा से मिलती जुलती है।

2. जर्मन स्टेट युनिवर्सिटी के अनुसार हिंदु कैलेंडर वर्तमान समय में इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे अच्छा कैलेंडर है। क्योंकि इस कैंलेडर में नया साल सौर प्रणाली के भूवैज्ञानिक परिवर्तन के साथ शुरू होता है।

3. अमेरिकन हिंदु युनिवर्सिटी के अनुसार संस्कृत में बात करने वाला मनुष्य बीपी, मधुमैह, कोलेस्ट्रॉल आदि रोग से मुक्त हो जाएगा। संस्कृत में बात करने से मानव शरीर का तंत्रिका तंत्र सक्रिय रहता है जिससे कि व्यकति का शरीर सकारात्मक आवेश के साथ सक्रिय हो जाता है।

4. संस्कृत साहित्य का अधिकतर साहित्य पद्य में रचा गया है, जब कि अन्य भाषाओं का ज़्यादातर साहित्य गद्य में पाया जाता है।

5. दुनिया के 17 देशों में एक या अधिक संस्कृत विक्ष्वविद्यालय संस्कृत के बारे में अध्ययन और नई प्रौद्योगिकी प्राप्त करने के लिए हैं, पर संस्कृत को समर्पित उसके वास्तविक अध्ययन के लिए एक भी संस्कृत विक्ष्वविद्यालय भारत में नही है।

6. दुनिया की 97 प्रतीशत भाषाएँ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इसी भाषा से प्रभावित हैं। हिन्दी, उर्दु, कश्मीरी, उड़िया, बांग्ला, मराठी, सिन्धी और पंजाबी भाषा की उत्पती संस्कृत से ही हुई है।

7. अमेरिका, रूस, स्वीडन,जर्मनी, इंग्लैंड, फ्रांस, जापान और ऑस्ट्रेलीया वर्तमान में भरत नाट्यम और नटराज के महत्व के बारे में शोध कर रहै हैं। (नटराज शिव जी कै कॉस्मिक नृत्य है। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के सामने शिव या नटराज की एक मुर्ति है।)

8. विक्ष्व की सभी भाषाओं में एक शब्द का एक या कुछ ही रूप होते हैं, जबकि संस्कृत में प्रत्येक शब्द के 25 रूप होते हैं।

9. शोध से पाया गया है कि संस्कृत पढ़ने से स्मरण शक्ति(यादआशत) बढ़ती है।

10. इंग्लैंड़ वर्तमान में हमारे श्री-चक्र पर आधारित एक रक्षा प्रणाली पर शोध कर रहा है।

11. संस्कृत वाक्यों में शब्दों की किसी भी क्रम में रखा जा सकता है। इससे अर्थ का अनर्थ होने की बहुत कम या कोई भी सम्भावना नही होती। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सभी शब्द विभक्ति और वचन के अनुसार होते हैं। जैसै- अहं गृहं गच्छामि यागच्छामि गृहं अहं दोनो ही ठीक हैं।

12. नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार जब वो अंतरिक्ष ट्रैवलर्स को मैसेज भेजते थे तो उनके वाक्य उलट हो जाते थे। इस वजह से मैसेज का अर्थ ही बदल जाता था। उन्होंले कई भाषाओं का प्रयोग किया लेकिन हर बार यही समस्या आई। आखिर में उन्होंने संस्कृत में मैसेज भेजा क्योंकि संस्कृत के वाक्य उलटे हो जाने पर भी अपना अर्थ नही बदलते हैं। जैसा के उपर बताया गया है।
JAI MATA DEE. JAI DURGA BHAVANI.

BHARAT KA ADBHUT ITIHAASH.

   ABHISHEK YADAV UTTAM. मंगोलिया था हिन्दू राष्ट्र...!
जम्बू द्वीप में 9 देश है:- इलावृत, भद्राश्व, किंपुरुष, भारत, हरि, केतुमाल, रम्यक, कुरु और हिरण्यमय। पुराणों में जंबूद्वीप के 6 पर्वत बताए गए हैं- हिमवान, हेमकूट, निषध, नील, श्वेत और श्रृंगवान। इलावृत जम्बू द्वीप के बीचोबीच स्‍थित है।
इस इलावृत के मध्य में स्थित है सुमेरू पर्वत। इलावृत के दक्षिण में कैलाश पर्वत के पास भारतवर्ष, पश्चिम में केतुमाल (ईरान के तेहरान से रूस के मॉस्को तक), पूर्व में हरिवर्ष (जावा से चीन तक का क्षेत्र) और भद्राश्चवर्ष (रूस के कुछ क्षेत्र), उत्तर में रम्यक वर्ष (रूस के कुछ क्षेत्र), हिरण्यमय वर्ष (रूस के कुछ क्षेत्र) और उत्तर कुरुवर्ष (रूस के कुछ क्षेत्र) नामक देश हैं।
पुराणों के अनुसार इलावृत चतुरस्र है। वर्तमान भूगोल के अनुसार पामीर प्रदेश का मान 150X150 मील है अतः चतुरस्र होने के कारण यह 'पामीर' ही इलावृत है। इलावृत से ही ऐरल सागर, ईरान आदि क्षेत्र प्रभावित हैं।
आज के किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, तजाकिस्तान, मंगोलिया, तिब्बत, रशिया और चीन के कुछ हिस्से को मिलाकर इलावृत बनता है। मूलत: यह प्राचीन मंगोलिया और तिब्बत का क्षेत्र है। एक समय किर्गिस्तान और तजाकिस्तान रशिया के ही क्षेत्र हुआ करते थे। सोवियत संघ के विघटन के बाद ये क्षेत्र स्वतंत्र देश बन गए।
आज यह देश मंगोलिया में 'अतलाई' नाम से जाना जाता है। 'अतलाई' शब्द इलावृत का ही अपभ्रंश है। सम्राट ययाति के वंशज क्षत्रियों का संघ भारतवर्ष से जाकर उस इलावृत देश में बस गया था। उस इलावृत देश में बसने के कारण क्षत्रिय ऐलावत (अहलावत) कहलाने लगे।
इस देश का नाम महाभारतकाल में ‘इलावृत’ ही था। जैसा कि महाभारत में लिखा है कि श्रीकृष्णजी उत्तर की ओर कई देशों पर विजय प्राप्त करके ‘इलावृत’ देश में पहुंचे। इस स्थान को देवताओं का निवास-स्थान माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने देवताओं से ‘इलावृत’ को जीतकर वहां से भेंट ग्रहण की।
इलावृत देश के मध्य में स्थित सुमेरू पर्वत के पूर्व में भद्राश्ववर्ष है और पश्चिम में केतुमालवर्ष है। इन दोनों के बीच में इलावृतवर्ष है। इस प्रकार उसके पूर्व की ओर चैत्ररथ, दक्षिण की ओर गंधमादन, पश्चिम की ओर वैभ्राज और उत्तर की ओर नंदन कानन नामक वन हैं, जहां अरुणोद, महाभद्र, असितोद और मानस (मानसरोवर)- ये चार सरोवर हैं। माना जाता है कि नंदन कानन का क्षेत्र ही इंद्र का लोक था जिसे देवलोक भी कहा जाता है। महाभारत में इंद्र के नंदन कानन में रहने का उल्लेख मिलता है।
सुमेरू के दक्षिण में हिमवान, हेमकूट तथा निषध नामक पर्वत हैं, जो अलग-अलग देश की भूमि का प्रतिनिधित्व करते हैं। सुमेरू के उत्तर में नील, श्वेत और श्रृंगी पर्वत हैं, वे भी भिन्न-भिन्न देशों में स्थित हैं।
( इस पेज पर सभी पोस्ट में तर्कहीन अलौकिक बातों को छोडकर ऐतिहासिक तथ्य ही पकडें ।)
पहले इल : ब्रह्मा के पुत्र अत्रि से चंद्रमा का जन्म हुआ। चंद्रमा से बुध का जन्म हुआ। बुध का विवाह स्वायंभुव मनु की पुत्री इल से हुआ। इल-बुध सहवास से पुरुरवा हुए। पुरुरवा के कुल में ही भरत और कुरु हुए। कुरु से कुरुवंश चला। भारत के समस्त चन्द्रवंशी क्षत्रिय पुरुरवा की ही संतति माने जाते हैं।
ऐल लोगों के साथ उत्तर कुरु लोगों का भी एक बड़ा भाग था। ऐल ही कुरु देश (पेशावर के आसपास का इलाका) में बसने के कारण कुरु कहलाते थे। इतिहासकारों के अनुसार ये ऐल ही पुरुरवा (पुरु) था। यूनान और यहूदियों के पुराने ग्रंथों में ऐल के पुत्रों का जिक्र मिलता है। इस ऐल के नाम पर ही इलावृत देश रखा गया।
दूसरे इल : इस देश (इलावृत) का नाम दक्ष प्रजापति की पुत्री इला के क्षत्रिय पुत्रों से आवृत होने के कारण इलावृत रखा गया। आज यह देश मंगोलिया में 'अतलाई' नाम से जाना जाता है। 'अतलाई' शब्द 'इलावृत' का ही अपभ्रंश है। सम्राट ययाति के वंशज क्षत्रियों का संघ भारतवर्ष से जाकर उस इलावृत देश में आबाद हो गया। उस इलावृत देश में बसने के कारण क्षत्रिय ऐलावत (अहलावत) कहलाने लगे।
तीसरे इल : वायु पुराण के अनुसार त्रेतायुग के प्रारंभ में ब्रह्मा के पुत्र स्वायंभुव मनु के दूसरे पुत्र प्रियवृत ने विश्वकर्मा की पुत्री बहिर्ष्मती से विवाह किया था। प्रियवृत के पुत्र जम्बू द्वीप के राजा अग्नीन्ध्र के 9 पुत्र हुए- नाभि, किम्पुरुष, हरिवर्ष, इलावृत, रम्य, हिरण्यमय, कुरु, भद्राश्व और केतुमाल। राजा आग्नीध ने उन सब पुत्रों को उनके नाम से प्रसिद्ध भूखंड दिया। इलावृत को मिला हिमालय के उत्तर का भाग। नाभि को मिला दक्षिण का भाग।
चौथे इल : वैवस्वत मनु के 10 पुत्र थे- इल, इक्ष्वाकु, कुशनाम, अरिष्ट, धृष्ट, नरिष्यंत, करुष, महाबली, शर्याति और पृषध। पुराणों में वैवस्वत मनु का भी स्थान सुमेर पर्वत बताया जाता है, जो कि इलावृत के मध्य में कहा गया है। पहले पुत्र इल के नाम पर ही इलावृत रखा गया।
यूराल-पर्वत से ’यूराल’ नाम की एक नदी भी निकलती है। 'इरा' का अर्थ जल होने से इरालय का अर्थ नदी हो जाता है। आर्यों की योरपीय शाखा सम्भवतः यूराल-पर्वत-श्रेणी के आसपास के प्रदेशों से ही अलग हुई और उनमें से एक ने इलावर्त की स्थापना की।
इसके अनन्तर वायुपुराण में हिरण्मयवर्ष का होना बतलाया गया है। हिरण्मय के बाद श्वेत-पर्वत और उसके बाद रम्यक-वर्ष है। रम्यकवर्ष के बाद नीलपर्वत और तत्पश्चात् इलावृत है। हम एशिया के मानचित्र में इन पाञ्च स्थानों का क्रमिक निर्देश करते हुए इलावृत का निर्देश Elburz (एलबर्ज़)-पर्वत से कर सकते हैं। यह एलबर्ज़ कास्पियन-सागर के उत्तर पश्चिम तक फैला हुआ है। इन पहाड़ी प्रदेशों के उत्तर काकेसस पर्वत है। काकेसस पर्वत के निकटवर्ती प्रदेश की भूमि । यदि एलबर्ज़ के आसपास (कास्पियन-सागर के पश्चिमी किनारे से लेकर दक्षिण-पूर्व तक) हिन्दुओं के इलावृत-देश को मान लें तो काकेसस, जो नील-सागर के उत्तर-पूर्व है, नील-पर्वत का स्थान ग्रहण कर सकता है।
अखंड भारत जम्बूद्विप !
JAI HIND.VANDE MATRAM.
YOU TUBE--GYANVARDHAK LABHDAYAK.

The kashmir file movie download link. download the kashmir file movie. HD, Full hd.

 watch and download. the kashmir file direct. download the kashmir file. for any problem in downloading msg me and follow me on insta i will...

Popular